फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: ससुरालियों से नोकझोंक के बाद जहर खाने वाले युवक की मौत, छह के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 02 Jul 2025 12:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ससुराल में जहर खाने वाले युवक की सोमवार देर रात मौत हो गई। युवक ने सोशल मीडिया पर ससुरालियों से अपना विवाद लाइव किया और इसके बाद सड़क पर आकर जहर खा लिया था। राहुल निवासी ग्राम भतोरा थाना जसवंतनगर की बसरेहर में ससुराल है। वह सोमवार को पत्नी को लेने ससुराल गया था। यहां ससुरालियों से कहासुनी हो गई थी। राहुल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर नोकझोंक दिखाई थी। इसके बाद सड़क पर जाकर जहर खा लिया था। परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में सैफई आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


मृतक के पिता जबर सिंह की तहरीर पर बसरेहर पुलिस ने पत्नी समेत छह ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें