फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। थाना क्षेत्र के भरेह-चकरनगर रोड पर मानपुरा बगिया के पास 22 सितंबर बाइक ने तीन युवकों को टक्कर मार दी थी । जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रामू निवासी ऊमरी मध्य प्रदेश अपने भांजे निखिल यादव व मित्र शैलेंद्र सिंह के साथ गनियावर बगिया से पहले मोटरसाइकिल साइड में खड़ी कर बात कर रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से सभी को सीएचसी राजपुर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
इलाज के दौरान शनिवार को रामू की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि रामू के पिता धर्म सिंह की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें