फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, दो घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

Sat, 07 May 2022 01:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

अमृतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह विपक्षियों ने भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घटना के बाद रोता हुआ परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की हत्या भूमि विवाद में कर दी गई। मामला थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के निवासी दिनेश अवस्थी का अरुण अवस्थी से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह सात बजे अरुण के परिवार के लोग दिनेश के घर मे घुस कर फायरिंग करने लगे।

विज्ञापन

इससे दिनेश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, दिनेश के 22 वर्षीय पुत्र पीयूष को हमलावर पकड़ कर घर से बाहर ले गए। करीब 100 मीटर की दूरी पर ही एक झोपड़ी में उसके हाथ-पैर बांध दिए और गोली मार कर हत्या कर दी।  वहीं, दिनेश की पत्नी गोली लगने से घायल है। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें