अमृतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह विपक्षियों ने भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।
फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की हत्या भूमि विवाद में कर दी गई। मामला थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के निवासी दिनेश अवस्थी का अरुण अवस्थी से भूमि विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह सात बजे अरुण के परिवार के लोग दिनेश के घर मे घुस कर फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
इससे दिनेश गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, दिनेश के 22 वर्षीय पुत्र पीयूष को हमलावर पकड़ कर घर से बाहर ले गए। करीब 100 मीटर की दूरी पर ही एक झोपड़ी में उसके हाथ-पैर बांध दिए और गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं, दिनेश की पत्नी गोली लगने से घायल है। घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।