कानपुर। यूथ ओलंपिक गेम्स 2025 सीजन-3 में बुधवार को हुई पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय ओवरऑल प्रथम रहा। गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल दूसरे और ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज नवाबगंज में हुए मुकाबलों में 138 बालक व बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
बालिका 43 किलो भार वर्ग में यशी प्रथम, अदिति द्वितीय व तनु तृतीय रहीं। 47 किलो में श्रेया प्रथम, अंशी द्वितीय व प्रियांशी तृतीय रहीं। 52 किलो में रिया प्रथम, प्रियंका द्वितीय व नैंसी तृतीय रहीं। 57 किलो में सिया प्रथम, प्रदक्षिणा द्वितीय व भूमि तृतीय रहीं।
63 किलो में शिवानी प्रथम, गौरी द्वितीय व आरोही तृतीय रहीं। 72 किलो में जिया प्रथम, आराध्या द्वितीय और वैश्यावी तीसरे स्थान पर रहीं। 84 किलो में मेघा प्रथम, कीर्ति द्वितीय व जागृति तृतीय रहीं। 84 किलो से अधिक भारवर्ग में कृतिका प्रथम, स्वस्तिका द्वितीय व नव्या तृतीय रहीं।
बालक 53 किलो भारवर्ग में अंश प्रथम, यश द्वितीय व तेजस तृतीय रहे। 59 किलो में दानिश प्रथम, रौनक द्वितीय व आदेश तृतीय रहे। 66 किलो में मीत प्रथम, अमन द्वितीय व अमन यादव तृतीय रहे। 74 किलो में आदर्श प्रथम, तनवीर द्वितीय व शौर्य तृतीय रहे।
83 किलो में अक्षत प्रथम, अविरल द्वितीय व पार्थ तृतीय रहे। 93 किलो में पीयूष प्रथम, अक्षत द्वितीय व आदि तृतीय रहे। 105 किलो में रजत प्रथम, सिद्धार्थ द्वितीय व धीरू तृतीय रहे। 120 किलो में मयंक प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय व श्रेयांश तृतीय रहे। मुख्य अतिथि सुमन चंदोला, प्रो. नीरू टंडन, डॉ. रजत आदित्य दीक्षित, सौरभ गौर, आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।