फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गिनी देश में गोविंदनगर का लाल तीन माह से है कैद, परिवार से मिले सांसद, सकुशल लाने का दिया आश्वासन

Mon, 07 Nov 2022 05:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोशन अरोड़ा के घर पहुंचे सांसद सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी अफ्रीका के गिनी देश में भारतीय मर्चेंट नेवी के एक शिप में बंधक गोविंद नगर निवासी मर्चेंट नेवी में असिस्टेंट ऑफिसर रोशन अरोड़ा के परिवार से सांसद सत्यदेव पचौरी मिलने पहुंचे। संसाद ने रोशन अरोड़ा के पिता मनोज, मां सीमा एवं बहन कोमल से मुलाकात कर बेटे को कानपुर सकुशल लाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक प्रार्थना पत्र लिखकर मुझे दें इसके बाद में विदेश मंत्रालय से बात करूंगा। बता दें कि रोशन अरोड़ा का परिवार गोविंद नगर लेबर कॉलोनी में रहता है। रोशन के परिवार में पिता मनोज अरोडा, मां सीमा और बड़ी बहन कोमल हैं। रोशन को कच्चा तेल चोरी करने के आरोप में मर्चेंट नेवी के एक शिप को नाइजीरिया में रोका गया। जिसमें 16 भारतीय और 10 विदेशी ऑफिसर शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें