कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को गुरुदेव पैलेस क्रॉसिंग के पास फेंक दिया गया। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रेमिका समेत तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। देर रात तक पुलिस पूछताछ और जांच में लगी रही।
शालू ने भाई को किया था फोन
डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि जूही परमपुरवा निवासी शालू (25) दशहरे की रात को संदिग्ध हालत में लापता हो गया। मृतक के भाई ने बताया कि शालू के दोस्त दशहरा मेला देखने का झांसा देकर उसको देर रात ले गए थे। ऑटो में उसके साथ में दो से तीन लोग और थे। चारों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी है।