आप सभी फोन पर ऑनलाइन गेम खेलते हैं। अगर गेम खेलते वक्त कोई मैसेज या लिंक आता है, जो आपसे कोई जानकारी मांगता है, तो उसे नहीं क्लिक करना है। तुरंत अपने घर के बड़ों को उस लिंक के बारे में बताना। साथ ही साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करना। पुलिस तुरंत ही आपकी हेल्प करेगी और आपके पैसे को सुरक्षित करके नुकसान से बचाएगी।
यह संवाद है स्कूली बच्चों का, जिन्होंने साइबर अपराध के बारे में जागरूकता फैलाने गई क्राइम ब्रांच की साइबर सेल की टीम के साथ किए। अभियान के अंतर्गत साइबर टीम द्वारा स्कूल कॉलेज में जाकर बच्चों को साइबर अपराध, अपराध से बचने के तरीके हम कैसे अपने आपको तथा अपने परिवार के सदस्यों तथा अपने आसपास रहने वाले लोगों को साइबर अपराध से बचा सकते हैं।