फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सूअर चोरी के विरोध में युवक की हत्या, तीनों आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 17 Jul 2022 12:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिले में बदमाशों ने सूअर चोरी का विरोध करने पर युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के  चित्रकूट जिले में सूअर चोरी करने के विरोध में बदमाशों ने एक युवक को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मामला सीतापुर चौकी क्षेत्र के कटरा गूदर मुहल्ले का है। यहां एक घर में बदमाश जबरन घुसकर युवक का सूअर ले जा रहे थे। 

विज्ञापन

सुअर चोरी करने से मना करने पर तीनों बदमाशों ने बेरहमी से युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों की पिटाई से युवक की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सूअर चोरी करने को लेकर विवाद हुआ है। हत्या के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही,आरोपियों की भी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें