फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, परिजनों ने बिना पुलिस को बताए किया अंतिम संस्कार

Sat, 03 Feb 2024 12:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: जोनिहा-फतेहपुर मार्ग में तारापुर गांव के समीप ईंट-भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। शनिवार तड़के कानपुर हैलट में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान हैलट अस्पताल कानपुर में मौत हो गई। ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव निवासी बुद्धराज रैदास का बेटा अमरजीत रैदास (23) बीते एक फरवरी गुरुवार की रात बाइक से अपने गांव सुजानपुर से बड़ी बहन रंजना देवी की ससुराल मलवां थाने के टिकरी गांव जा रहा था।

विज्ञापन

तभी रात 10 बजे जोनिहा-फतेहपुर मार्ग में तारापुर गांव के समीप ईंट-भट्ठे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान युवक की शनिवार तड़के मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें