फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: किशोरी की हत्या में युवक को आजीवन कारावास

Thu, 30 Apr 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की छेड़छाड़ के विरोध में 2021 में चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में सुनवाई करते हुए बुधवार को एडीजे कोर्ट संख्या-15 ने अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर 10 हजार रूपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

डेरापुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी 11 जनवरी 2021 को अपनी बहन के साथ सुबह शौच के लिए खेतों पर गई थी। वहां मौजूद पारिवारिक भाई ने चाकू से उसका गला रेत दिया था। बचाव में किशोरी के हाथ की उंगलियां कट गई थीं। आरोपी ने मौजूद चचेरी बहन पर भी जानलेवा हमले का प्रयास किया था। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग निकला था। इधर इलाज को ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई थी। मामले में किशोरी के पिता ने पारिवारिक भतीजे पर बेटी से छेड़छाड़ करने व विरोध पर उसकी गला रेतकर हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 23 फरवरी 2021 को आरोप पत्र अदालत मेंं दाखिल किया था। मुकदमे की सुनवाई एडीजे-15 की अदालत में चल रही थी। मंगलवार को सुनवाई पूरी होने के बाद आरोपी को दोषी करार दिया गया था। बुधवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई हुई। अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने हत्या में दोषी चचेरे भाई को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर 10 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें