फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में हाईवे की सर्विस लेन किनारे मृत मिला युवक, पुलिस ने शुरू की जांच

विज्ञापन
कानपुर देहात में रिंकू की मौत पर बिलखते परिजन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
मुंगीसापुर। क्षेत्र के कांधी गांव के बाहर शनिवार सुबह एक युवक का शव सर्विस लेन के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कांधी निवासी रामाधार किसान है। उसका पुत्र रिंकू (22) एक फैक्टरी में काम करता था। शनिवार सुबह उसका शव हाईवे की सर्विस लेन किनारे पड़ा मिला। मृतक के बड़े भाई अजीत कुमार को गांव के लोगों ने जानकारी दी तो वह उसे घर ले गया।
वहां निजी डॉक्टर से परीक्षण कराया तो उसने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन रोने बिलखने लगे। इसके बाद अजीत ने चौकी इंचार्ज पंकज कुमार को इसकी जानकारी दी। पुलिस से उसने बताया कि रात में खाना खाकर भाई बाहर बरामदे में सोने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह उसका शव गांव के बाहर हाईवे की सर्विस लेन किनारे पड़ा मिला। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें