फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोजगार मेले से युवाओं का मोहभंग, 770 पदों के सापेक्ष 209 ही पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। रोजगार मेले में युवा रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसका नजारा गुरुवार को जिला सेवायोजन कार्यालय में देखने को मिला। 770 नौकरियों के सापेक्ष काउंटरों पर सिर्फ 209 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया। जिसमें से 109 युवाओं को रोजगार के लिए चुना गया।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में सात कंपनियों में कुल 770 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार के आधार पर चयन करना था। स्थित यह रही कि दोपहर लगभग एक बजे तक काउंटर पर एक-दो युवा ही पंजीकरण कराने के लिए थे। अधिकतर समय तक कंपनी के कर्मचारी खाली हाथ ही बैठे नजर आए। शाम तक सिर्फ 209 युवाओं ने ही पंजीकरण कराया। सभी के शैक्षिक अभिलेख गहनता से जांचे गए। इसके बाद 109 युवाओं को रोजगार मिल सका। जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि मेले में प्रतिष्ठित कंपनियों को बुलाने का प्रयास रहता है। इस बार युवाओं की संख्या कुछ कम रही है। अगली बार से इसे और बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलवाने का प्रयास करेंगे।

रोजगार मेले में पहुंचे भरथना निवासी प्रद्युमन ने बताया कि मेले में आए थे, यहां रिज्यूम जमा करवाया गया है। अब फोन करके बुलाने की बात कही गई है।


रोजगार मेले में पहुंचे विवेक ने बताया कि उन्हें रोजगार मेले में शामिल होने के लिए फोन किया गया था। मेले में शामिल हुए, लेकिन कोई ठीक सी कंपनी में समझ नहीं आई। अधिकारियों ने फिर से आने के लिए बोला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें