फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला का घर में फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। वैदपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद में शुक्रवार दोपहर महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। ग्राम जहानाबाद बबली (35) पत्नी राहुल का घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि बबली की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। घटना के समय तीनों बच्चे अंशू (9), आरजू (7) और अवी (5) स्कूल गए थे। पति राहुल और उसका पिता ट्रैक्टर लेकर सोनई गांव आलू रखने गए थे, दोपहर बबली घर में अकेली थी। बच्चे जब स्कूल से लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। बबली रस्सी के सहारे पंखे से लटकी मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित करवाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला ने फंदा लगाकर जान दी है। परिजन घटना के पीछे की वजह नहीं बता रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें