फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: संदिग्ध परिस्थिति में युवक मौत, पत्नी सहित ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

Sat, 14 May 2022 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पचदेवरा थाना क्षेत्र में शनिवार को संदिग्ध हालत में एक युवक की मौत हो गई। वो तीन दिन पहले ही दिल्ली से ससुराल आया था। परिजनों ने पत्नी और ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिलसर गांव में ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजनों ने पत्नी और ससुरालीजनों पर पिटाई कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शाहजहांपुर के कांठ थाने के गिरधरपुर उड़ेला गांव निवासी अरुण (25) दिल्ली में मजदूरी करता था। पचदेवरा थाने के बिल्सर गांव में उसकी ससुराल है। विगत दो माह से उसकी पत्नी पिंकी मायके में थी। 11 मई को अरुण दिल्ली से ससुराल गया था, जहां पर शुक्रवार की देर रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। 
सूचना मिलने पर पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। मृतक के पिता ने बताया कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने पत्नी व ससुराल जनों पर पिटाई कर जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया। मृतक की शादी को चार वर्ष हुए थे। उसका एक बेटा है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें