फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर स्कॉर्पियो में पीछे से टक्कर, युवक की मौत

Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र में कानपुर-इटावा हाईवे पर खोजाफूल के पास बुधवार शाम स्कॉर्पियो में पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी सिकंदरा ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अकबरपुर रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

औरैया के अजीतमल निवासी अमन यादव (24) पुत्र शिव सिंह, चार अन्य लोगों के साथ स्कॉर्पियो कार से कानपुर की ओर जा रहे थे। शाम छह बजे के करीब सिकंदरा थाना क्षेत्र के खोजाफूल के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी सिकंदरा भेजा। यहां से मेडिकल कॉलेज अकबरपुर लाया गया जहां डॉक्टर निशांत पाठक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव मोर्चरी में रखा गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें