फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिलिंडर लेकर आ रहा बाइक सवार पुलिया से टकरा खड्ड में गिरा, मौत

Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना के गौरीकरन गांव के पास सिलिंडर लेकर बाइक से जा रहा युवक पुलिया से टकराकर खड्ड में जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवार के लोगों ने देर से एंबुलेंस पहुंचने का आरोप लगाया। तहसील, पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन

सिंकंदरा थाना के दोहरापुर गांव निवासी बीरू गौतम (32) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार दोपहर वह बाइक से सिलिंडर लेने के लिए शाहजहांपुर एजेंसी गए थे। दोपहर तीन बजे के करीब वह सिलिंडर लेकर वापस लौट रहे थे। शाहजहांपुर से गौरीकरन के पहले पुलिया के पास संपर्क मार्ग पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। हादसा देख स्थानीय लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को जानकारी देकर एंबुलेंस बुलाई। जब तक एंबुलेंस आती बीरू ने दमतोड़ दिया। इस बीच घटना की जानकारी पर पहुंचीं मृतक की मां किशोरी देवी और पत्नी हेमलता बिलखती रही।
मां ने देर से एंबुलेंस आने का आरोप लगाया। कहा कि बेटे के घायल होने पर समय से एंबुलेंस आ जाती तो उसकी जान बच जाती। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य संजय सचान ने परिजनों को भरोसा दिया कि वह इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत करेंगे। इधर हादसे की जानकारी पर नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश सिंह व लेखपाल पंकज भी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। मां ने अधिकारियों को बताया कि बीरू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके 11 वर्षीय पुत्री प्रांशी, एक वर्षीय परी और सात वर्षीय पुत्र आदित्य है। भोगनीपुर थाना के अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें