फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे ने छीनी खुशियां: कुत्तों ने दौड़ाया, बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत से मचा कोहराम

Mon, 20 Jul 2026 08:48 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

13 जुलाई को हादसा हुआ था। एक सप्ताह से हैलट में इलाज चल रहा था। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है। युवक की मौत से कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा बाईपास के पास कुत्तों के दौड़ाने पर बेकाबू बाइक सवार युवक डिवाइडर से जा टकराया। गंभीर रूप से घायल युवक को हैलट में भर्ती कराया गया जहां एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बर्रा दो नई बस्ती निवासी रमेश रघुवंशी का बेटा साहिल (22) प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में पत्नी खुशी, ढाई माह का बेटा और मां माया है। संदीप और ईशू में साहिल दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन


परिजन ने बताया कि 13 जुलाई को वह बाइक से रात में काम से निकला था। बाईपास पर भोलेश्वर मंदिर के पास कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। बचने के लिए उसने बाइक की गति बढ़ा दी। इससे बेकाबू होकर वह सीधा डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हैलट में भर्ती कराया। सोमवार सुबह डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें