फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Kanpur Placement: आईआईटी में केमिकल और कंप्यूटर साइंस का दबदबा, डबल मेजर में रिकॉर्ड 97 फीसदी प्लेसमेंट

Mon, 20 Jul 2026 08:45 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: आईआईटी कानपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है। इस बार संस्थान का प्लेसमेंट प्रदर्शन पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर रहा। कुल 1,562 पंजीकृत छात्रों में से 1,295 छात्रों का चयन विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ, जिससे कुल प्लेसमेंट 83 फीसदी दर्ज किया गया।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संस्थान के आंकड़ों के अनुसार इस साल कुल 1,562 पंजीकृत छात्रों में से 1,295 छात्रों का चयन हुआ। बीटेक, बीएस, डबल मेजर और ड्यूल डिग्री में 85 फीसदी छात्रों को नौकरी मिली, जबकि एमटेक, एमएससी, एमबीए, एमडेस और पीएचडी के 79 फीसदी छात्रों का विभिन्न कंपनियों में चयन हुआ। सत्र में 400 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और 254 प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (पीपीओ) दिए गए।

विज्ञापन

इंटर्नशिप में भी 638 ऑफर्स आए, जिनमें से 598 छात्रों ने स्वीकार किए। इस साल छात्रों को 32 इंटरनेशनल ऑफर मिले हैं। कोर्स के आधार पर तुलना करें तो डबल मेजर (97 फीसदी) और एमडेस (94 फीसदी) ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं ड्यूल डिग्री (93 फीसदी) और एमएससी (84 फीसदी) भी मजबूत स्थिति में रही। एमटेक (76फीसदी) और एमबीए (81 फीसदी) में अपेक्षाकृत कम प्लेसमेंट दर्ज हुआ।

केमिकल और कंप्यूटर साइंस विभागों में 100 और 99 फीसदी तक प्लेसमेंट रिकार्ड हुआ। इलेक्ट्रिकल (94 फीसदी), मैकेनिकल (88 फीसदी) और मैथ्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग (88 फीसदी) ने भी संतोषजनक प्रदर्शन किया। एसपीएएसई (33 फीसदी), एसईई (33 फीसदी) और एमएसपी (14 फीसदी) जैसे विभागों में प्लेसमेंट कम रहा।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्थान का प्लेसमेंट सत्र 2025-26 काफी संतुलित और सकारात्मक है। पाठ्यक्रम और विभागों के बीच अंतर यह संकेत देता है कि भविष्य में स्किल-आधारित सुधार और इंडस्ट्री-अलाइनमेंट पर और ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें