फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 12 May 2022 03:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

दही थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। रेलवे लाइन पार करते समय हादसा हुआ है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम के भेजा है। साथ ही, परिजनों को हादसे की खबर दी। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हरदोई के थाना सांडी के कुशलपुरवा निवासी अनुराग (30) बुधवार को वह बुटवल में रहने वाले फूफा सुशील के घर मुंडन कार्यक्रम में गया था।  रात में घर लौटते समय दही थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। 
इस हादसे में उसकी मौत हो गई। सुबह शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस ने पहचान करा परिजनों को जानकारी दी। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि युवक दही थाना क्षेत्र के झंझरी में प्रेमशंकर के घर किराये पर रहकर मजदूरी करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें