यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार को ट्रैक पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
यह घटना कमालगंज थाना क्षेत्र के उबरी खेड़ा गांव की है। गांव निवासी दीपक (28) शराब पीने का आदी था और मजदूरी करता था। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।