फर्रुखाबाद। लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ऐलान किया कि शुक्रवार से सभी तहसीलों के लेखपाल जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर आंदोलन शुरू करेंगे।
सदर तहसील में लेखपालों ने धरना देकर प्रदर्शन किया।
कहा कि अब तीनों तहसीलों के लेखपाल शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जुटेंगे। जिलाध्यक्ष सैय्यद मीर खां ने कहा कि शासन जायज मांगों को जब तक नहीं मान लेगा, तब तक आंदोलन बंद होने वाला नहीं है। अब शासनादेश जारी करने तक हम लोग काम पर लौटने वाले नहीं हैं। रघुवंश चौहान, सौरभ पांडेय, विवेक पांडेय, अश्वनी कुमार, रिशव सिंह, अजीत गुप्ता ने संबोधित किया। धरने पर सोनपाल, राकेश सिंह, अशोक प्रतिहार, संदेव यादव, अजीत द्विवेदी, निखिला पांडेय, उपेंद्र यादव, संजय प्रताप आदि थे। अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष श्यामबाबू श्रीवास्तव ने कहा कि सभी साथी शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सुबह 10 बजे पहुंचे।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में जुटे तमाम लेखपालों ने विधायक सुशील शाक्य को मांगें पूरी करने के लिए शासन स्तर पर वार्ता करने को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मनोज दीक्षित, विकास दीक्षित, धीरेंद्र सिंह, मोहम्मद आबिद खां, रमाकांत, ओमप्रकाश, मोहित गुप्ता, प्रमोद शुक्ला आदि थे।