फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 15 Feb 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के मवई मुक्ता ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात को तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास मौजूद साथी परिजन की मदद से घायल को अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बरौर थाना क्षेत्र के थनवापुर निवासी संतोष दिवाकर ने बताया कि बेटा अरुण दिवाकर (28) अपने साथी अक्षय दिवाकर के साथ शुक्रवार रात को बलहरामऊ में एक दोस्त की बरात में शामिल होने गया था। देर रात करीब डेढ़ बजे वह अपने साथी अक्षय के साथ पैदल घर लौट रहा था। मवई मुक्ता ओवरब्रिज पर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बेटे को टक्कर मार दी। इससे बेटा उछल कर सर्विस रोड पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अक्षय सुरक्षित बच गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन अरुण को अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां राम दर्शनी, पिता संतोष, भाई सुनील, रविंद्र, बहन राखी व परिजन रोने लगे। संतोष ने बताया कि अरुण की अप्रैल माह में शादी होनी थी। वरीक्षा का कार्यक्रम हो चुका था। घर में सभी बेटे की शादी को लेकर उत्सुक थे। डेरापुर थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हादसा कर भागे वाहन चालक की तलाश की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें