ड्राइवर व क्लीनर को पुलिस के हवाले किया
वहीं, ड्राइवर और क्लीनर के मामूली चोंटे आई हैं। घटना की सूचना गांव के ही भाजपा नेता अशोक राजपूत ने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही, ग्रामीणों की मदद से ड्राइवर व क्लीनर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
दुकान की रखवाली के लिए सोया था बाहर
बाबूलाल प्रजापति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपने घर के सामने ही एक छोटी सी परचून की दुकान रखे हुए था। अपनी दुकान की रखवाली करने के लिए घर के बाहर चारपाई में सोया करता था। साथ ही, टेलरिंग का काम भी करता था।