कानपुर के पटकापुर में शनिवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पटकापुर निवासी जगन्नाथ सिंह पेशे से हलवाई हैं। के पीएम अस्पताल के पास ठेला लगाकर पूड़ी-सब्जी बेचते हैं।
उनका लड़का आशीष (25) भी उनका हाथ बंटाता था। फीलखाना इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू के मुताबिक शनिवार रात आशीष शराब पीकर खबर पहुंचा। इस पर पिता ने उसको डांट दिया। दोनों में विवाद हुआ।
कुछ देर बाद विवाद शांत हुआ और आशीष सोने चला गया। देर रात चचेरे भाई ने देखा कि आशीष ने फांसी लगा ली। बताया कि अगर तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।