फर्रुखाबाद जिले में युवक के आत्महत्या का मामला सामने आया है। मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी सुनील शाक्य (24) ने शहर के दो लोगों से कर्ज लिया था। पैसे वापस ना कर पाने पर सूदखोरों ने गुरुवार को रुपये न देने पर घर पर कब्जा करने की धमकी दी थी। इसी से तंग आकर सुनील ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सुबह बड़े भाई शिवम ने शव देखा तो कोहराम मच गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया।