फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रोडवेज बस में युवक जहरखुरानी का शिकार

Tue, 02 Dec 2025 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के माल का पुरवा निवासी एक युवक दिल्ली से वापस घर आने के दौरान रोडवेज बस में जहर खुरानी का शिकार हो गया। सोमवार सुबह परिचालक ने उसे सीट पर अचेत पड़ा देख पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

माल का पुरवा निवासी रामकुमार (40) दिल्ली में रह कर सिलाई का काम करते हैं। रविवार को वह एक रोडवेज बस से रसूलाबाद आ रहा था। रास्ते में वह जहर खुरानी का शिकार हो गया। सुबह आठ बजे के करीब बस के रसूलाबाद पहुंचने पर परिचालक को वह अचेत पड़ा मिला।
इस पर परिचालक ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड से ग्राम प्रधान से संपर्क कर परिवार के लोगों को जानकारी दी। इसके साथ ही उसे सीएचसी रसूलाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी पर बहन गुड्डी व अन्य परिजन पहुंचे। गुड्डी ने बताया कि भाई भूरा की बेटी की शादी चार दिसंबर को है। इसी में शामिल होने के लिए रामकुमार दिल्ली से घर आ रहा था।
उसके होश में आने पर ही पता चलेगा कि कौन सा सामान गायब है। इधर डॉ. सौरभ शाक्य ने प्राथमिक उपचार करने बाद उसे हैलट रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि युवक रास्ते में जहर खुरानी का शिकार हुआ है। युवक के होश में आने के बाद स्थिति साफ होगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें