फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लात-घूंसों से पीटा, युवक को किया निर्वस्त्र, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में एक युवक को लात-घूंसों से जमकर पीटा गया। गाली-गलौज के साथ धमकी दी गई। हमलावरों ने उसे पीटते हुए निर्वस्त्र कर दिया। एक हमलावर ने अपना जूता युवक के मुंह पर रगड़ दिया। उससे माफी मंगवाई गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों ओर से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। एक पक्ष ने रविवार को बिठूर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जबकि दूसरे की ओर से सोमवार को कल्याणपुर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

वीडियो में गूबा गार्डन निवासी युवक के साथ मारपीट बताई गई। आरोपी कल्याणपुर क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर का बेटा और उसके साथी बताए जा रहे हैं। वीडियो वायरल होने पर कल्याणपुर पुलिस ने मामले की जांच की। घटना एक साल पुरानी निकली। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि युवकों के दो गुटों के बीच काफी समय से मारपीट चल रही है। इसमें कल्याणपुर, बिठूर और पनकी क्षेत्र के युवक शामिल हैं। रविवार को मंधना के शिवा विहार निवासी कनक शुक्ला और उसके साथियों से मारपीट हुई थी।
मिलन शुक्ला के भाई तरुण कुमार ने छोटू भदौरिया, आयुष द्विवेदी, अनुज तिवारी, शिवम तिवारी, अभय ठाकुर और अन्य के खिलाफ पर बिठूर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जवाब में गूबा गार्डन निवासी युवक ने उसके साथ हुई मारपीट की वीडियो वायरल कर मिलन शुक्ला, आयुष शुक्ला और उसके साथियों के खिलाफ कल्याणपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें