फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: रंगदारी देने पर इनकार करने पर युवक से मारपीट, हिस्ट्रीशीटर ने निकाल लिया था चाकू, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 25 Feb 2024 06:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी न देने पर हिस्ट्रीशीटर ने युवक से मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मारपीट करता हिस्ट्रीशीटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में रंगदारी देने से इनकार करने पर एक हिस्ट्रीशीटर ने परसोला निवासी शख्स पर चाकू निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद भी हिस्ट्रीशीटर ने मारपीट करने की कोशिश की। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परसोला निवासी मनोज रविवार को बिलग्राम में एक दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान बिलग्राम कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर सचिन वहां आ गया और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। रुपये न होने और भविष्य में न दे पाने की बात मनोज ने कही, तो उसने फल की दुकान से चाकू उठाकर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार ने किसी तरह उसे बचाया। इसी बीच मौके पर कुछ लोग आ गए, तो हिस्ट्रीशीटर वहां से चला गया। पूरी घटना का वीडियो भी कुछ लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें