फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से युवक घायल, सवाल छोड़ गया 'पैंट और अंडरवियर में छेद न होना'

Fri, 16 Nov 2018 08:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तालाब किनारे मछलियों की रखवाली कर रहे युवक को पीछे से गोली मार दी गई। छर्रे दाहिने पैर की रान में लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने जांच की तो युवक की पैंट और अंडरवियर में छेद नहीं दिखा। परिजन उसे सीएचसी लाए। हालत गंभीर देख लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। वहीं पीड़ित पक्ष से भी तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


मुस्तफाबाद गांव निवासी विजय कुमार सविता (28) पुत्र दिवंगत श्रीराम गुरुवार रात गांव के बाहर तालाब पर मछलियों की रखवाली कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि रात करीब दस बजे पीछे से फायरिंग हुई और छर्रे दाहिने पैर की रान में लग गए। इससे वह घायल होकर वहीं गिर गया। पीड़ित ने फोन से घर वालों को बताया। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायल ने पुलिस को गोली पीछे से लगने की बात बताई। सीएचसी में डा. गौरव सिंह ने घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

ग्रामीणों की माने तो करीब दस साल पहले पिता श्रीराम की भी गांव के ही एक परिवार के लोगों ने जमीनी विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो साल पहले विजय के नाम तालाब का पट्टा हुआ था। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि पैर की दाहिनी रान में गोली लगी है लेकिन पैंट व अंडरवियर में कोई छेद नहीं है। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें