फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिता से युवती का अधजला शव उठा लाई पुलिस, फिर सुसाइड नोट से पता चली ये बात

Fri, 16 Nov 2018 07:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में युवती को जिंदा जलाने की सूचना पर पुलिस शुक्रवार की दोपहर चिता से अधजला शव उठा लाई। हथगाम थाना क्षेत्र के काशीपुरवा मऊपारा मोहल्ला निवासी दिवंगत दीना मौर्य की बेटी कंचनप्रभा उर्फ बबली (23) बीए पास थी। परिवार में भाई मनोज कुमार और उसकी पत्नी श्यामा व मां सुबीती सुबह खेत काम पर चले गए थे। परिजनों ने बताया कि बबली ने सुबह परिवार के लिए खाना पकाया। उसके बाद परिवार को बुलाने खेत गई। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो उसका शव पंखे से लटका देखा। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव को फंदे से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की राय पर परिजनों ने अंतिम संस्कार का फैसला लिया। परिजन शव को खेत में चिता लगाकर अंतिम संस्कार कर रहे थे। किसी ने 100 नंबर में युवती को जिंदा जला डालने की सूचना दी। यह खबर आते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। चिता में आग लग चुकी थी। आग को पुलिस ने बुझाया। सूचना पर एसपी राहुल राज मौके पर पहुंचे। भाई ने बताया कि उसकी चार बहनें शीला, सुशीला, कमला और चौथे नंबर की बबली थी।

एसपी ने बताया कि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। बहनों की शादी में पहले का कर्ज था। मां बबली की शादी जल्द से जल्द करने का दबाव बनाती थी। इसे लेकर परिवार में नोकझोंक होती थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबली ने मौत से पहले शादी के खर्च के इंतजाम को लेकर परिवार की परेशानी का जिक्र सुसाइड नोट में किया है। घटना की जांच की जा रही है।        
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें