फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ की डाल युवक के लिए बनी काल, गोली मारकर हत्या, आरोपी पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में

Sat, 03 Nov 2018 07:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक रामकृपाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में ककवाही गांव में हाईटेंशन लाइन को छू रही पेड़ की डाल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो अन्य गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककवाही निवासी कृष्ण कुमार गांव के किनारे मकान बना कर रहता है। कृष्ण कुमार के मकान के पास ही गांव के इंद्रपाल की जमीन है। यहीं से हाईटेंशन लाइन निकली है। जिससे बबूल के पेड़ की डाल टकराती है। इससे कृष्ण कुमार के घर में हादसा होने का भय बना हुआ था। इसे लेकर कृष्ण कुमार ने कई बार इंद्रपाल से पेड़ की छंटाई को कहा था मगर इंद्रपाल के पुत्र गुड्डू ने मना कर दिया।

इस पर शनिवार सुबह कृष्ण कुमार के पुत्र रामकृपाल (25) ने स्वयं पेड़ की डाल काट दी। इस पर गुड्डू और रामकृपाल में विवाद होने लगा। इस दौरान कृष्ण कुमार और उसका दूसरा पुत्र पप्पू भी मौके पर पहुंच गया और मामले को शांत कराया। इसके बाद शनिवार दोपहर कृष्ण कुमार कौढ़ा बाजार से सब्जी लेने गया था। वहां से वापस आते समय इंद्रपाल व उसके पुत्र गुड्डू व उनके परिजन ने कृष्ण कुमार को गांव के ही अन्नू यादव के दरवाजे पर घेर लिया और उसे लाठी-डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उसे जमीन पर गिरा देख हमलावर मौके से फरार हो गए

जानकारी मिलने पर रामकृपाल और पप्पू अपने पिता को बचाने पहुंचे। हमलावरों ने तीनों को घेर लिया और गुड्डू ने तमंचे से रामकृपाल पर फायर कर दिया। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे जमीन पर गिरा देख हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस रामकृपाल को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सक ने रामकृपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल कृष्ण कुमार और पप्पू का अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर इंद्रपाल व गुड्डू को हिरासत में लिया। कृष्ण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ज्ञानंजय सिंह, सीओ हरियावां शैलेन्द्र सिंह, देहात कोतवाली प्रभारी जगदीश त्यागी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने मोर्चरी में पहुंच कर पीड़ितों से जानकारी ली। कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि कृष्ण कुुमार की तहरीर पर गुड्डू, उसके पिता इंद्रपाल और भाई संगीतो व पुन्नू के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें