फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत तो घर से भाग निकले, फांसी पर झूलते शवों को देख लोगों ने ये कहा

Sat, 03 Nov 2018 06:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फतेहपुर में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में एक ही गांव के युवक और युवती के शव शनिवार सुबह आम के पेड़ से लटके मिले। दोनों के शव देख पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गयी। 
विज्ञापन

फतेहपुर में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला
यह घटना फतेहपुर के बकेवर थाने के गुटैया खेड़ा गांव की है। यहां मतीन की पुत्री सरवरी (18) व नकल सिपाहिद्दीन का पुत्र मुमताज (20) शुक्रवार की देर शाम 8 बजे से घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने रात में ही दोनों की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

फतेहपुर में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला
वहीं शनिवार सुबह गांव के बाहर दोनों के शव के आम के पेड़ पर रस्सी से लटके हुए मिले। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की ड़ भीइकट्ठा हो गयी। 
विज्ञापन

फतेहपुर में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला
सूचना पर पहुंची पुलिश ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस को पेड़ पर एक चाकू गड़ा मिला है। एेसे में लोगों ने प्रेम प्रसंग के चलते ऑनर किलिंग का भी संदेह जताया है। फांसी पर लटक रहे युवक व युवती के हाथ दुपट्टे से बंधे मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें