फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की इंतहा: चारपाई पर सो रही 65 साल की वृद्धा के साथ किया दुष्कर्म

Sat, 03 Mar 2018 09:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को होली मिलन समारोह के बाद रात लगभग 11 बजे एक युवक ने गांव की ही एक वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया।

 

हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में 65 वर्षीय वृद्धा अपने घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। तभी गांव निवासी एक युवक वृद्धा के पास पहुंचा और उससे दुष्कर्म किया। युवक ने वृद्धा को कई जगह काट लिया।

विज्ञापन

वृद्धा ने शोर मचाया तो मौके पर परिजन आ गए। जिस पर आरोपी युवक भाग गया। वृद्धा के पुत्र ने घटना के बावत शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें