फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 75 साल की बीमार बुजुर्ग से 22 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, महिला की मौत

Sat, 05 Jan 2019 09:14 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

कानपुर के किदवई नगर में गुरुवार सुबह नशे में धुत 22 साल के युवक ने पड़ोसी 75 साल की बीमार महिला से दुष्कर्म किया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी दरवाजा खोलकर महिला के कमरे से भागा तो भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


पोस्टमार्टम में अधिक रक्तस्राव से बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि हुई। स्लाइड बनाई गई है। एसएसपी अनंत देव तिवारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया पोस्टमार्टम में महिला से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हत्या और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

किदवई नगर इलाके में स्थित कच्ची बस्ती में एक सरकारी विभाग का सफाईकर्मी परिवार के साथ रहता है। सफाईकर्मी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह, उसका बेटा और पिता काम पर गए थे। पत्नी मायके गई थी। घर में दो बेटियां और एक बेटा था। घर के बगल में कमरे में उसकी बीमार मां लेटी थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

थानाप्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है

सुबह करीब 11 बजे पड़ोस में रहने वाला अमर वाल्मीकि शराब के नशे में मां के कमरे में घुस गया और भीतर से दरवाजा बंद करके मां के संग दुष्कर्म किया। उसी दौरान उसकी बेटी दादी को खाना देने पहुंची तो कमरा बंद देख कर चौंक गई।

उसने सोचा कि दादी चल नहीं सकती हैं तो अंदर से दरवाजा कैसे बंद कर लिया। बेटी ने खिड़की से झांककर देखा तो अमर मां के बिस्तर पर लेटा था। बेटी के शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देख अमर दरवाजा खोलकर कमरे से बाहर भागा, तो लोगों ने दौड़ाकर उसे दबोच लिया।

गुस्साए लोगों ने अमर को पेड़ से बांधकर पीटा। करीब आधे घंटे बाद किदवई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग महिला को उर्सला अस्पताल ले जाया गया जहां कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाप्रभारी ने बताया कि महिला के पौत्र दीपक की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें