ईयरफोन की डेमो पिक, सुप्रिया भाटिया की फाइल फोटो
ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर बात करना महिला फार्मेसिस्ट के लिए मौत का सबब बन गया। कानपुर में कर्मचारी बीमा निगम (ईएसआईसी) में सीनियर फार्मेसिस्ट पद पर कार्यरत सुप्रिया भाटिया (30) की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा स्वरूप नगर में गोल चौराहे के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर हुआ।
कृष्णानगर, चकेरी निवासी पृथ्वीराज भाटिया की छोटी बेटी सुप्रिया जाजमऊ स्थित ईएसआईसी हॅास्पिटल में तैनात थीं। चार महीने पहले उनका तबादला सर्वोदय नगर स्थित ईएसआईसी के क्षेत्रीय कार्यालय हुआ था। चचेरे भाई लुपिन भाटिया के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे सुप्रिया घर से दफ्तर जाने के लिए निकली थीं। गोल चौराहे पर टेंपो से उतरने के बाद वह पैदल दफ्तर जा रही थीं। इस दौरान कॉल आने पर वह ईयरफोन लगाकर किसी से बात करने लगी।