फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी में सेंधमारी...बहन के दस्तावेजों पर भाई बना सिपाही, विभाग के सामने सवाल 'कम लंबाई का भी'

Thu, 25 Oct 2018 07:53 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

x
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में बहन के दस्तावेजों के सहारे पुलिस महकमे में बतौर आरक्षी भर्ती होने का मामला प्रकाश में सामने आया है। जांच में मामले की पुष्टि होने के बाद एएसपी ने आगरा पुलिस भर्ती बोर्ड को पत्र लिखकर युवक के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। 
विज्ञापन


आगरा के थाना कागारौल गांव भघा निवासी पवन कुमार उर्फ भोला पुत्र लाखन सिंह  यूपी पुलिस भर्ती प्रकिया -2015 में बहन बॉबी चाहर की मार्कशीट और मूल निवास समेत अन्य कागजों को लगाकर आरक्षी पद पर भर्ती हुआ। 31 हजार सिपाहियों की भर्ती में शामिल होकर उसने लिखित और शारीरिक परीक्षा भी उत्तीर्ण कर ली। ट्रेनिंग के बाद 360 सिपाहियों के समूह के साथ 13 जून 2018 को कन्नौज में बतौर सिपाही उसकी तैनात हो गई। भनक लगने पर अफसरों ने गोपनीय ढंग से मामले की जांच कराई। जांच शुरू होते ही पवन कुमार उर्फ भोला फरार हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन

वो कम कद के बावजूद कैसे सिपाही बन गया...

गुरुवार को जांच कर रहे एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी ने पवन कुमार कूटरचित कागजातों के आधार पर पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होने की पुष्टि की। इसके बाद उन्होंने आगरा एएसपी को पत्र लिखकर पवन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना समेत कई आरोपों में मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही। एएसपी ने बताया कि आरोपीबहन बॉबी चाहर के दस्तावेजों के आधार पर कूटरचना कर पुलिस में भर्ती हुआ था।


लंबाई कम फिर भी बन गए सिपाही
कम लंबाई के बावजूद भी आगरा के फतेहाबाद निवासी विवेक गुर्जर पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हो गया। अब इसकी विभागीय जांच की जा रही है कि वो कम कद के बावजूद कैसे सिपाही बन गया। इसकी भर्ती भी वर्ष 2015 में हुई है। जिले के सौरिख थाना में उसकी तैनाती थी। हालांकि जांच के दौरान उसे पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया है। जांच में पाया गया है कि भर्ती मानक के अनुसार उसकी लंबाई बेहद कम है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति इसकी जांच कर रहे हैं। सीओ सिटी ने इस संबध में सिपाही विवेक गुर्जर को आरोप पत्र भेजा है। मामले की जांच चल रही है। जल्द अधिकारियों को जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें