फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की मांग में सिंदूर भर युवक 1 साल तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी के माता-पिता ने एक न सुनी

Sun, 07 Oct 2018 08:49 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती ने खुद के छले जाने की जानकारी युवक के माता-पिता को दी तो उसे धक्के मारकर भगा दिया गया। युवती ने युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि मोहल्ला परिहार टोला निवासी अपूर्व दुबे उर्फ बड़े ने एक साल तक उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने कई बार शादी करने की बात कही तो अपूर्व उसको मंदिर में ले जाकर मांग में सिंदूर भरकर पत्नी बनाने की तसल्ली देता रहा।

अपूर्व की मंशा भांपकर 29 जून 2018 को उसने अपूर्व के पिता से शादी कराने की बात कही तो पिता प्रदीप दुबे उर्फ राजू और मां किरण के साथ अपूर्व ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गाली गलौज करते हुए धक्का मारकर घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें