यूपी के फर्रुखाबाद में सेक्स रैकेट की सूचना पर यूपी 100 और कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की सूचना लीक हो जाने पर लोग छत से कूद कर भाग गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई सालों से यहां पर गलत लोगों का आना जाना रात दिन बना रहता है। इससे इलाके का वातावरण खराब हो रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा है। रविवार दोपहर स्थानीय लोगों ने देखा कि दो युवती और दो युवक मकान में गए हैं। लोगों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी।