कानपुर देहात में परिवार में महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद भाइयों में मारपीट हो गई। छोटे भाई ने बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के सिल्हौला बुजुर्ग में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे छोटे भाई रविंद्र यादव उर्फ कल्लू ने अपने बड़े भाई उपेंद्र यादव (35) उर्फ नीतू की डंडे से पीट- पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
दोनों की पत्नियों के बीच शाम को किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, आरोपी छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई।