फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: चचिया सास के अंतिम संस्कार में गया युवक नीलम नदी में डूबा, 18 घंटे बाद मिला शव

Sun, 06 Oct 2024 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: चचिया सास के अंतिम संस्कार में गया युवक नीलम नदी में डूब गया। कड़ी मशक्कत के बाद 18 घंटे बाद युवक का शव नदी से ढूंढा जा सका।
विज्ञापन
नीलम नदी के किनारे मौजूद पुलिस कर्मी और गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चचिया सास के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर जाने के लिए नदी पार कर रहा युवक डूब गया। लगभग 18 घंटे तक चली कवायद के बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फर्रुखाबाद जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गूजरपुर निवासी जीतेंद्र (35) की ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में है। शुक्रवार रात उसकी चचिया सास का निधन हो गया था।
विज्ञापन


शनिवार को वह बखरिया गया था। देर शाम गांव के पास से निकली नीलम नदी के किनारे अंतिम संस्कार के बाद वह घर जा रहा था। नीलम नदी पार कर उसे बिल्हौर कटरा मार्ग पर पहुंचना था। नदी पार करते समय वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो रात 10 बजे तक तलाशी अभियान चला। इसके बाद रविवार सुबह फिर शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए। लगभग 18 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। परिवार में पत्नी रमना और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें