फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: युवक को तमंचे की बट से पीटा, कार से कुचलने की कोशिश, हालत गंभीर

Thu, 06 Feb 2020 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र में बुधवार रात शराब के ठेके के पास एक युवक को तमंचे की बट से घायल कर कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में सैफई ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


आकाश कुमार पुत्र रामवीर अपने घर के दरवाजे के पास खड़ा था। उसी समय तीन लोग कार से आए और तमंचे की बट से युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद कार से टक्कर मारते हुए भाग निकले। भाई कुलदीप कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को सैफई से आगरा रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें