घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र में बुधवार रात शराब के ठेके के पास एक युवक को तमंचे की बट से घायल कर कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। परिजनों ने युवक को गंभीर हालत में सैफई ट्रामा सेंटर भिजवाया। जहां युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आकाश कुमार पुत्र रामवीर अपने घर के दरवाजे के पास खड़ा था। उसी समय तीन लोग कार से आए और तमंचे की बट से युवक पर हमला कर दिया। इसके बाद कार से टक्कर मारते हुए भाग निकले। भाई कुलदीप कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को सैफई से आगरा रेफर कर दिया गया है।