नंगे पैर हरदोई के कस्बे प्रतापनगर जाता युवक।
- फोटो : amar ujala
राजस्थान के जिला जोधपुर से साथियों के साथ उत्तर प्रदेश के हरदोई जाने के लिए निकले युवक के साथी रास्ते में ही बिछड़ गए। फोन न होने से वह उनसे संपर्क भी नहीं कर पाया। इसपर वह करीब 1900 किमी लंबे सफर पर पैदल ही निकल पड़ा। 15 दिन के सफर में वह पुलिस से बचते हुए शुक्रवार को उन्नाव के गंजमुरादाबाद कस्बा पहुंचा।
उसके चप्पल टूट जाने से पैर में छाले पड़ गए। कस्बे में लोगों ने उसकी यह दशा देखी तो खाना खिलाया और चप्पल दीं। इसके बाद वह हरदोई जाने की बात कहकर चला गया। हरदोई के कस्बा प्रतापनगर चौराहा निवासी सूरजभान पुत्र गंगा प्रसाद कस्बे के कई साथियों के साथ जनवरी माह में राजस्थान के जिला जोधपुर में झाड़ू बनाने की फैक्टरी में काम करने गया था।