उत्तर प्रदेश के महोबा में गुजरात और महाराष्ट्र से आ रहे एक हजार श्रमिकों को यूपी-एमपी की कैमाहा सीमा पुलिस ने रोक लिया। सैकड़ों किलोमीटर ट्रकों, गाड़ियों व पैदल आए इन श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई।
फिर प्रशासन ने सभी को भोजन कराकर बस्ती, गोंडा, गोरखपुर व महाराजगंज के लिए रोडवेज बसों से रवाना कर दिया। महाराष्ट्र और गुजरात में मजदूरी करने गए श्रमिक लॉकडाउन बढ़ने के बाद घरों की तरफ भागने लगे हैं।