फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदें पार: मानसिक रूप से बीमार महिला से युवक ने किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी जान की धमकी

Mon, 12 Feb 2024 01:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। युवक ने मानसिक रूप से बीमार महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में सौरिख क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पड़ोसी गांव में दावत खाने गया था। तभी घर में अकेली मौजूद मानसिक रूप से बीमार पत्नी से युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसी बीच घर में पहुंचे पति ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक मौके से कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता के पति ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक रविवार को पड़ोसी गांव में दावत खाने गया था। तभी घर में अकेली मौजूद मानसिक रूप से बीमार पत्नी को गांव के ही युवक ने अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। तभी अचानक पति दावत से वापस घर आ गया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।

जैसे ही युवक को पकड़ने का प्रयास किया। तो वह मौका पाकर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। युवक ने पत्नी के साथ थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें