कानपुर के घाटमपुर के रामसारी गांव में प्रधान पति वकील सतेंद्र सिंह भदौरिया (32) की हत्या में पुलिस खुलासे के करीब है। अब तक की जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों के चलते सतेंद्र की हत्या की गई। हालांकि पुलिस प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
रविवार को सतेंद्र की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। सतेंद्र का परिवार घाटमपुर में रहता है। शुक्रवार को वह अपने गांव आए थे। देर रात गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी।