फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दिल दहलाने वाली वारदात: वो पानी मांगती रही... पति ने बूंद-बूंद पिला कर डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 01 Jun 2024 11:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा

सार

इटावा में एक युवक ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस चारपाई से गिरकर सिर में चोट लगने से मौत बता रही है। वहीं, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
Young Man killed his wife - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने गुरुवार को पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिटाई के दौरान बेरहम पति बीच-बीच में पत्नी को बोतल से बूंद-बूंद पानी भी पिला रहा था। वायरल वीडियो में रोंगटे खड़े कर देने वाला पूरा घटनाक्रम सामने आया। घटना चौबिया थाना क्षेत्र के खेड़ा हेलू गांव में हुई।
विज्ञापन


उधर, मायके वालों ने महिला की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस चारपाई से गिरकर सिर में चोट लगने से मौत बता रही है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

मैनपुरी जिले के कैथ गांव निवासी बदन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बेटी रेनू (30) का विवाह खेड़ा हेलू गांव निवासी अजीत से किया था। बताया कि गुरुवार सुबह दामाद अजीत ने फोन करके बेटी रेनू की मौत की सूचना दी। इतनी बात कहकर उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन


जब वह परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे तो पति व ससुराली मौके से भाग गए थे। आरोप है कि बाइक और 50 हजार रुपये की मांग को लेकर पति व अन्य ससुराली रेनू के साथ मारपीट करते थे। कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास भी किया।
 
Trending Videos

पिता का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मृतका के भाई ब्रजेश ने बताया कि जब वह इटावा पहुंचे तो बहन घर के आंगन में मृत पड़ी थीं।
विज्ञापन

रेनू के गर्दन, चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। उधर, एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि महिला के गिरने से सिर में चोट लगने से मौत हुई है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। एसएसपी ने वीडियो पुराना होने का अंदेशा जताया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें