फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार का खौफनाक अंत: तीन बच्चों की मां से मोहब्बत करता था शालू, फिर पता चली ऐसी बात; युवक ने चुनी मौत

Tue, 16 Jun 2026 10:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: तीन बच्चों की मां से प्रेम संबंध में युवक ने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौबस्ता थाना क्षेत्र के चंदापुरवा चंद्रनगर में शालू सैनी (23) ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी मौत के पीछे तीन बच्चों की मां से प्रेम संबंध और उससे जुड़ा शक सामने आया है। शालू सैनी सब्जी का ठेला लगाता था। पिता विश्राम नमकीन फैक्टरी में काम करते हैं। परिवार में मां रामजानकी और छोटा भाई गोलू हैं। परिजन ने बताया कि सोमवार सुबह मां साढ़ क्षेत्र में बेटी निशा के घर गई थी।
विज्ञापन


पिता और गोलू दोनों फैक्टरी गए थे। देर शाम पिता और भाई लौटे तो शालू का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजन ने बताया कि शालू का मोहल्ले में रहने वाली तीन बच्चों की 36 वर्षीय मां से प्रेम प्रसंग था। परिजन ने विरोध कर महिला से दूरी बनाने की सलाह दी। पिता के अनुसार शालू को पता चला कि महिला किसी अन्य से भी फोन पर बातचीत करती है।
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद उसने तनाव में फंदा लगाकर जान दे दी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि परिजन तहरीर देते हैं तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें