फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक ने ब्लेड से खुद को किया लहूलुहान, पुलिस के हाथ-पांव फूले

Sun, 04 Apr 2021 03:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के कोंच कोतवाली में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब हत्या के आरोप में पकड़े गए युवक ने ब्लेड से खुद को लहूलुहान कर लिया। युवक की इस हरकत से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने आनन-फानन में सरकारी वाहन से उसे उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


सीएचसी के एक कमरे में बंद करके उसका उपचार कराया गया। इस दौरान पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी। उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ राहुल पाँडे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल से बातचीत की। युवक का नाम श्यामू परिहार पुत्र कल्याण सिंह निवासी गोबर्धनपुरा बताया गया है। कुछ दिनों पूर्व जिले में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। युवक उसी मामले में नामदर्ज आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें